कालिंद्री एक्सप्रेस के शौचालय में हुआ था धमाका
कानपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके में एटीएस की जांच में पता चला है कि विस्फोटक सफेद मोटे कागज में रखा हुआ था। घटनास्थल से विस्फोटक से लिपटे हुए कागज के टुकड़ों को लखनऊ की फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
घटनास्थल के पास एक डायरी मिली है। जिसमें जम्मू-कश्मीर के चार और कानपुर के चार युवकों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने देर रात तीन युवकों को शिवराजपुर से उठा भी लिया। उधर, घटना फर्रुखाबाद जीआरपी ने गार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं जिस बोगी में धमाका हुआ था उसे फोरेंसिक जांच के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस को जो डायरी मिली है उसमें आठ लोगों के नाम दर्ज हैं। उनकी आठ मीटिंगों का ब्यौरा और खर्च लिखा हुआ है। अभी तक की जांच में पता चला है कि विस्फोट में डेटोनेटर, रिमोट या बैटरी का इस्तेमाल नहीं किया गया था।