फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस हादसा: शातिर की तलाश में मुंड़ेरी गांव के पांच संदिग्धों से पूछताछ

Tue, 17 Sep 2024 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) को उड़ाने की साजिश रची गई थी। गनीमत यह रह कि यह ट्रेन पलटने से बच गई थी।
विज्ञापन
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश के मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मुंड़ेरी गांव के पांच संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। यह सभी संदिग्ध भूमिगत शातिर के करीबी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें शातिरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शातिरों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


मगर किसी से भी कोई ऐसा तथ्य नहीं मिल सका है जिससे घटना में कोई लीड मिल सके। पुलिस जिस शातिर की तलाश में जुटी है वह अपराधियों का मददगार रहा है। वह वारदात के बाद से गायब है। पुलिस ने मंगलवार को शातिर की तलाश में मुंड़ेरी गांव से ही उसके रिश्तेदारों और मिलने वाले पांच लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की। हालांकि देर रात तक सभी को थाने से छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शातिर की आखिरी लोकेशन निकलाने का प्रयास किया तो पता चला कि घटना से चार दिन पहले से ही उसका मोबाइल बंद जा रहा था। घटना के बाद फोन एक दिन के लिए खुला भी तो लोकेशन मुंड़ेरी गांव की ही मिली। इसके बाद अब तक फोन बंद ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें