फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों की सीबीआई के साथ ईडी भी करे जांच: कल्बे जव्वाद

Tue, 29 Dec 2020 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद का कहना है कि वक्फ संपत्तियों के घोटालों की सीबीआई जांच में सब साफ हो जाएगा। घपले के आरोपियों की सीबीआई के साथ-साथ ईडी से भी जांच कराई जानी चाहिए। वक्फ घोटाले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


मौलाना ग्वालटोली मकबरा में मजलिस को संबोधित करने आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सीबीआई पारदर्शिता के साथ मामले की जांच करेगी। जबरन धर्म परिवर्तन पर बने कानून पर बोले कि यह सभी के लिए बराबर होना चाहिए।

अभी इसका एक तरफा इस्तेमाल हो रहा है। इसके तहत डीएम से अनुमति लेनी पड़ती है। अभी एक ही पक्ष के लोगों को अनुमति मिल रही है। अयोध्या में मस्जिद के मामले पर कहा कि मस्जिद एवज में मिली जमीन पर नहीं बन सकती। मजलिस में हुसैनी फेडरेशन के हाजी मुंसिफ अली रिजवी, डॉ. जुल्फिकार अली रिजवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें