फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश स्थापना के साथ भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
kalash yatra - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बे के संत सुआ बाबा समाधि मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर गुरुवार से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। पूजन के बाद कलश स्थापना कराई गई। बाद में आचार्य पंडित मनीष शुक्ल ने भागवत कथा के महिमा पर प्रवचन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को भागवत कथा का शुभारंभ करने के लिए संत सुआ बाबा समाधि मंदिर में कलश पूजन किया गया। इसके बाद बड़े महादेव मंदिर स्थित कुएं से जल लाकर वरूण पूजन कर कलश भरे गए। कोविड-19 नियमों के तहत मास्क लगाकर महिलाओं ने सिर पर कलश रखा। फिर निर्धारित संख्या में सिद्धि विनायक मंदिर, माता मौहर देवी मंदिर, बड़े महा देव मंदिर, शनि मंदिर में कलश पूजन के बाद कथा स्थल मंदिर में अयोध्या के पंडित प्रशांत तिवारी, महेश मिश्र, अखिलेश शुक्ल ने मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई। परीक्षित माया ओमर और विजय ओमर ने पोथी पूजन व व्यास पीठ का पूजन किया। इसके साथ आचार्य अयोध्या के आचार्य मनीष शुक्ल ने कथा शुभारंभ करते हुए भागवत की महिमा पर प्रवचन किया। इसकी महिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं वर्णित किया है।
पुरुषोत्त्म मास में कथा श्रवण का विशेष फल प्राप्त होता है। पुजारी शिवकुमार मिश्र ने आरती की। आयोजक ध्रुव ओमर ने बताया कि कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजन की अनुमति प्राप्त की गई है। कथा मंदिर हाल में होगी। कथा श्रवण करने आने वाले लोगों को मास्क लगाकर आना होगा। हाथ में सैनिटाइजर लगाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर इंतजाम किए गए हैं। कथा का समापन 14 अक्तूबर को और 15 अक्तूबर को हवनाहुति के बाद प्रसाद वितरण कराया जाएगा। इस दौरान रेखा, एकता ओमर, बिनी आमर, शारदा ओमर, राधा, कामिनी, स्वाती, निवेदिका, अशोक ओमर, विनय ओमर, आनंद ओमर, सुधीर ओमर , शरद ओमर, शशांक ओमर मौजूद रहे। भोगनीपुर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल गौतम पुलिस बल के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें