फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते चक्रवात में फंसकर समुद्र में डूबा ककवन का युवक, जहाज ओसियन 303 में हेल्पर था सुशील

Thu, 20 May 2021 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

17 मई को आए चक्रवाती तूफान ताउते में फंसकर जहाज ओसियन-303 में तैनात ककवन के फत्तेपुर गांव निवासी सुशील कुमार डूब गया। 
विज्ञापन
सुशील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात ताउते में फंसकर महाराष्ट्र के मुंबई तट पर जहाज ओसियन-303 के साथ ककवन के फत्तेपुर गांव का युवक सुशील कुमार पाल (23) भी डूब गया। वह चार माह पहले मुंबई गया था। वहां जहाज पर हेल्पर की नौकरी मिली थी। 17 मई को आए चक्रवाती तूफान के दौरान वह और उसके कई साथी जहाज पर ही थे।
विज्ञापन


डूबने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं उसके पिता मुंबई पहुंच गए हैं। पिता शिवशंकर ने बताया कि छोटे भाई के कानपुर देहात के मैथा निवासी दामाद दिलीप के साथ काम की तलाश में सुशील 24 जनवरी को मुंबई गया था। वहां पहुंचते ही उसे ओसियन-303 पर हेल्पर का काम मिल गया।

दिलीप ने फोन पर बताया कि 17 मई को आए ताउते तूफान के वक्त सुशील जहाज पर था, उसके साथ कई लोग थे। तूफान और समुद्र में आए उफान में फंसकर जहाज डूब गया था। सुशील के लापता होने की सूचना दिलीप को  बुधवार को मिली, जिसके बाद वह अपने साथियों संग घटनास्थल पहुंच गया।
विज्ञापन


बताया कि नौसेना समुद्र में डूबे कर्मियों की तलाश में अभियान चला रही है। हालांकि, अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। इधर, घटना की जानकारी के बाद से सुशील की मां देवकी, भाई मनीष, हिमांशु और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें