फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से छह की मौत, 80 नए संक्रमित, धीमी हुई संक्रमण की रफ्तार

Thu, 20 May 2021 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलाें में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
कोरोना का कहर जारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का संक्रमण तो सुस्त पड़ रहा है, लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थमा है। गुुरुवार को छह और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 80 ने संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1639 हो गई है। एक्टिव केस 2458 हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित दो रोगियों की मौत रामा मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके अलावा नारायणा मेडिकल कॉलेज, एसपीएम हॉस्पिटल, चांदनी हॉस्पिटल और कुलवंती अस्पताल में एक-एक रोगियों की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले ज्यादातर रोगी दूसरी बीमारियों की भी गिरफ्त में थे।

कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई। गुरुवार को कुल 382 रोगियों ने कोरोना से जंग जीती। 56 रोगी अस्पतालों से डिस्चाजर् हुए। इनमें हैलट से 17, रामा से सात, रीजेंसी से दो, द्विवेदी हॉस्पिटल से दो, प्रिया से दो, केएमसी से एक, मधुराज से पांच, कांशीराम अस्पताल से एक, कुलवंती से दो, न्यू लीलामणी से एक, मरियमपुर से तीन, नारायणा अस्पताल से छह, एसआईएस से एक, एसपीएम से चार, मेडी हेल्प से एक, अपोलो हॉस्पिटल से एक रोगी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में 326 रोगी ठीक हुए। अब तक कुल संक़्रमित 81 हजार 678 हो चुके हैं। इनमें से 77 हजार 581 इलाज से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9526 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 559 विशेष सर्विलांस अभियान और 8967 सैंपल रुटीन में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें