फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Pal Demise: नहीं रहे पूर्व पार्षद कैलाश चंद पाल, कांग्रेस से भाजपा तक का रहा सफर, श्री प्रकाश जायसवाल

Fri, 17 Apr 2026 04:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और दबौली से कई बार पार्षद रहे कैलाश चंद पाल का निधन हो गया। वह नगर निगम में सभापति और कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा प्रत्याशी भी रहे हैं।
विज्ञापन
कैलाश चंद पाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले दबौली वार्ड के पूर्व पार्षद और चौबेपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी कैलाश चंद पाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह लंबे समय तक नगर निगम की राजनीति में सक्रिय रहे और कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे।

विज्ञापन

कैलाश चंद पाल का राजनीतिक सफर बेहद विविधतापूर्ण रहा। वह अपनी लोकप्रियता के दम पर अलग-अलग दलों और विचारधाराओं से पार्षद चुने गए। उन्होंने निर्दलीय, तिवारी कांग्रेस और कांग्रेस (आई) के टिकट पर दबौली वार्ड का प्रतिनिधित्व किया। हालिया नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन

नगर निगम में सभापति के पद पर भी रहे
हालांकि, 1984 के दंगों में नाम सामने आने और भारी विरोध के चलते पार्टी ने बाद में उनका टिकट बदल दिया था। राजनीतिक हलकों में कैलाश पाल को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद श्री प्रकाश जायसवाल के अति करीबियों में गिना जाता था। वह नगर निगम में सभापति के पद पर भी रहे। दबौली वार्ड से ही अजय कपूर गुट के जेपी पाल को पार्षदी का टिकट मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें