फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत हादसे के मंजर तक खींच ही लाई 

Thu, 24 Aug 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आपबीती बताते गंगा प्रसाद व उनका परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई  कैफियात एक्सप्रेस में अंबेडकर नगर के एक परिवार दहशत में है। ये परिवार ट्रेन की सबसे अंतिम बोगी में सवार थे। मगर लखनऊ में ट्रेन का इंजन बदला तो उनकी बोगी आगे आ गई। हादसे के वक्त यही जनरल बोगी पलट गई। हादसे के बाद पूरा परिवार दहशत में है। आठ साल की मासूम बदहवाश हालत में जिला अस्पताल में थी। 
विज्ञापन


अंबेडकर नगर के थाना जलालपुर निवासी गंगाप्रसाद सोनी अपने परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। कुछ दिनों पहले वे अपने गांव जलालपुर आए थे। मंगलवार रात दिल्ली जाने के लिए अंबेडकर नगर के स्टेशन से कैफि यात एक्सप्रेस में बैठ गए। वह बताते हैं कि आरक्षण न मिलने के कारण वह ट्रेन की अंतिम जनरल बोगी में बैठ गए। इसके बाद जैसे ही ट्रेन लखनऊ में रुकी और इंजन बदला तो वह ट्रेन के इंजन से दूसरी बोगी हो गई। पहले बोगी जनरेटर यान की थी। गंगा प्रसाद बताते है कि वह और उनकी पत्नी जाग रहे थे।

उनकी बेटी लाडो और बेटा सो गए। जैसे ही ट्रेन में धमाके के साथ झटका लगा तो लाडो दूर जा गिरी। बोगी चारों तरफ हिली और पलट गई। सब एक के ऊपर एक चड़े थे। हर कोई किसी तरह बाहर निकलने के लिए भाग रहा था। बेटी भी दब गई। किसी तरह धीरे धीरे करके लोग पलटी हुई बोगी से बाहर निकले। बाहर कोहराम मचा हुआ था। पत्नी कुसुम सोनी व बेटी डालडो बदहवाश बाहर बैठ गई। अस्पताल में अभी भी मौत का मंजर तैर रहा था। लग रहा था कि जैसे कई की जान चली गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  - लखनऊ में इंजन बदला तो पीछे से आगे आ गई थी बोगी 
- आठ साल की मासूम दहशत में हो गई बेहोश 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें