फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसी दो युवतियों की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। आग से झुलसी दो युवतियों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक की घटना में पति से मामूली विवाद की बात सामने आई। मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया। दूसरी युवती चूल्हे में खाना बनाते समय चिराग गिरने से झुलस गई थी।


पहली घटना में बबेरू क्षेत्र दतौरा गांव की गुड्डो (30) पत्नी जयकरन ने ससुराल में रविवार की दोपहर मिट्टी का तेल ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली। आग बुझाने में जयकरन भी मामूली झुलस गया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि घर बनवाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। परिवार में उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, गुड्डो के भाई प्रकाश (मउरा, एमपी) ने घरेलू विवाद बताकर आग लगाने की वजह बताई। दूसरी घटना में बिसंडा क्षेत्र के शिव गांव में बुधवार की रात शीतल (20) पुत्री उमांशकर चूल्हे में खाना बनाते समय चिराग ऊपर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौैरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। मां गुड़िया ने बताया कि तीन भाइयों में वह सबसे बड़ी थी। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया।

-एक ने पति से विवाद के बाद खुद लगा ली थी आग
-दो दिन पूर्व झुलसी युवती ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें