फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स खेलने वाली कानपुर की पहली खिलाड़ी बनीं ज्योति

Sun, 19 Aug 2018 05:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- भारतीय महिला हैंडबाल टीम में हुआ है ज्योति शुक्ला का चयन
- जकार्ता में द. कोरिया से खेला पहला मुकाबला, मिली हार
विज्ञापन
ज्योति शुक्ला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर की प्रतिभावान हैंडबाल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला एशियन गेम्स में खेलने वाली शहर की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने शनिवार को जकार्ता में शुरू हुए एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 45-18 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी ज्योति हैंडबाल के किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदेश की दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले लखनऊ की इंदु गुप्ता भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो एशियन गेम्स में भी खेल रही हैं। ज्योति हैंडबाल में बैक और पीपी (डिफेंस के बीच खेलने वाली) की पोजीशन में खेलती हैं। इस कारण टीम में उनकी भूमिका अहम होती है। ज्योति शुक्ला वर्ष-2008 में ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए अपने कोच अतुल मिश्रा के साथ आई थीं।

यहां उनकी मुलाकात हैंडबाल एसोसिएशन के चेयरमैन रजत आदित्य दीक्षित से हुई। मात्र 3-4 माह के प्रशिक्षण में ही ज्योति का खेल देख रजत ने उन्हें लखनऊ के साई हॉस्टल भेज दिया। यहीं से ज्योति का टर्निंग प्वाइंट शुरू हुआ। लगातार तीन साल तक प्रशिक्षण के बाद उनका चयन यूपी टीम में हुआ। यूपी टीम में अच्छे प्रदर्शन के बूते ज्योति ने वर्ष-2016 में इंटरनेशनल टूर्नामेंट ढाका में होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में जगह पक्की की। इसमें भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष-2016 में ही उजबेकिस्तान के लिए चयनित टीम में भी उन्होंने जगह बनाई, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। इसके अगले साल वर्ष-2017 में स्वीडन खेलने गईं। इसमें भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता। वर्ष-2017 में ही सिंगापुर गई भारतीय टीम में भी वह शामिल रहीं, लेकिन वहां भी असफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें