फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैनहोल खुला होने पर अवर अभियंता हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही परमपुरवा में मैनहोल का ढक्क्न खुला होने पर बुधवार को जलकल विभाग अवर अभियंता विनोद रावत को जोन पांच से हटा दिया गया। फिलहाल उन्हें सचिव कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही विभाग ने शासन से कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


गंदे पानी की आपूर्ति के मामले अमर उजाला में लगातार उजागर होने पर अभियान चला रहे जलकल विभाग ने बुधवार को 20 जगह टूटे पाइप जुड़वाए। 607 स्थानों पर पानी के नमूने लिए। इसके अलावा लापरवाह अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की गई।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड-62 स्वर्णजयंती विहार, वार्ड-49 गांधी नगर, वार्ड-61 तिलक नगर, वार्ड-48 गोविंद नगर (दक्षिणी), वार्ड-20 फजलगंज और वार्ड-16 जूही में पेयजल लाइन बिछाई गईं। वार्ड-16 (जूही) में खुले मैनहोल की शिकायत पर निरीक्षण कर ढकवाया गया। लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंता विनोद रावत के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है और उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। नियमित निरीक्षण और जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें