फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, पिता हैं भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Tue, 24 Sep 2019 10:52 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
डॉक्टर वंदना शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में इटावा के सैफई विश्वविद्यालय के पीजी में जूनियर डॉक्टर ने सोमवार रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से यहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर वंदना शुक्ला गाजियाबाद की रहने वाली थीं। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कमरे से बदबू आने पर दरवाजा खोलकर देख गया तो डॉक्टर वंदना का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उनका परिवार सैफई पहुंच गया। संबंधित थाने की पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सैफई विश्वविद्यालय में इससे पहले पीजी द्वितीय सर्जरी विभाग की डॉक्टर शैलजा सचदेवा ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

जूनियर डॉक्टर वंदना के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर वंदना के पिता भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें