फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पत्रकार शुभममणि के हत्यारोपी कन्हैया अवस्थी की जेल में बिगड़ी हालत, लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत

Fri, 06 Dec 2024 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: जेल अधीक्षक के मुताबिक आरोपी को बीपी सहित अन्य बीमारियां थीं। गुरुवार रात 10:30 बजे जिला अस्पताल भेजा गया था। कानपुर से पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीजीआई लखनऊ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में गंगाघाट कोतवाली के ब्रह्मनगर निवासी पत्रकार शुभममणि की चार साल पहले सहजनी में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना में नामजद और जेल में बंद कन्हैया अवस्थी की गुरुवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें पहले कानपुर और वहां से लखनऊ-पीजीआई रेफर किया गया था।

विज्ञापन

इसके बाद में लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उनकी पत्नी दिव्या अवस्थी और छोटे भाई राघवेंद्र सहित पांच आरोपी भी जेल में बंद है। ब्रह्मनगर निवासी पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की 19 जून 2020 को उन्नाव कचहरी से वापस जाते समय शुक्लागंज रोड पर सहजनी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा था
इसमें दिव्या अवस्थी, उसके पति कन्हैया अवस्थी, देवर राघवेंद्र अवस्थी सहित 12 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पिछले कुछ दिनों से कन्हैया की तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार रात को भी करीब 11 बजे उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा था। हालांकि इलाज के दौरान राहत मिलने पर फिर जेल ले जाया गया था।
विज्ञापन

लखनऊ पीजीआई में हुई मौत
गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अचानक फिर तबीयत खराब हुई, तो जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा,जहां से बेहतर इलाज के लिए कानपुर हैलट भेजा गया। बाद में डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया, लेकिन वहां भर्ती न हो पाने पर केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गई।  जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव को यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें