फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीए संस्थान की केंद्रीय और क्षेत्रीय परिषद का चुनाव, मर्चेंट चैंबर में पड़ेंगे वोट…शहर से तीन-तीन दावे

Fri, 06 Dec 2024 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीए संस्थान की केंद्रीय और क्षेत्रीय परिषद का चुनाव शुक्रवार से मतदान जारी है। एक हजार से अधिक मतदाता होने के कारण शहर में दो दिन मतदान कराया जा रहा है। 20-22 दिसंबर में चुनाव परिणाम आ सकेंगे।
विज्ञापन
सीए संस्थान की केंद्रीय और क्षेत्रीय परिषद का चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीए संस्थान की केंद्रीय और क्षेत्रीय परिषद का चुनाव शुक्रवार से मतदान शुरू हो गया है। मर्चेंट चैंबर सभागार में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वोट डाले जाएंगे। शनिवार को भी वोट डाले जा सकेंगे। केंद्रीय और क्षेत्रीय परिषद के लिए शहर से तीन-तीन दावेदार हैं। 2408 चार्टर्ड एकाउंटेंट सीए अपना वोट डालेंगे। चार साल के लिए सदस्य चुने जाएंगे।

विज्ञापन

पहले तीन साल के लिए सदस्य चुने जाते थे। 19 दिसंबर से मतगणना शुरू होगी। केंद्रीय परिषद में छह और क्षेत्रीय परिषद में 12 सदस्य चुने जाते हैं। चुनाव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के सीए शामिल होते हैं। कुल 78 हजार सीए इन राज्यों में हैं। कानपुर मध्य क्षेत्र में आता है।

विज्ञापन

दो दिन कराया जा रहा है मतदान
एक हजार से अधिक मतदाता होने के कारण शहर में दो दिन मतदान कराया जा रहा है। 20-22 दिसंबर में चुनाव परिणाम आ सकेंगे। केंद्रीय परिषद के लिए शहर से दीप कुमार मिश्र, अभिषेक पांडेय और अतुल मेहरोत्रा चुनाव मैदान में हैं। जबकि क्षेत्रीय परिषद के चुनाव में अंकुर गोयल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता और पंकज पाठक भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें