फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पत्रकार को मारी गोली, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 01 Dec 2017 08:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी स्थान पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम - फोटो : ANI
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर इलाके में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार नवीन श्रीवास्तव की हत्या की जांच के लिए डीजीपी को निर्देशित किया है। 
विज्ञापन


बिल्हौर तहसील संवाददाता नवीन गुप्ता को अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने दफ्तर से खबर से सिलसिले में बाहर निकले थे। अस्पताल ले जाते समय नवीन ने दम तोड़ दिया।   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। हत्या के बाद सभी फरार हो गए। गुरुवार देर शाम बिल्हौर कोतवाली के नगर पालिका के पास की ये घटना है। बदमाशों ने नवीन को दो गोलियां मारी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस ने बिल्हौर के ही 3 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार नवीन श्रीवास्तव की हत्या की जांच के लिए डीजीपी को निर्देशित किया है। Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has directed DGP to follow up the investigation of killing of journalist Naveen Srivastava who was shot at by 3-4 assailants in Kanpur. — ANI UP (@ANINewsUP) November 30, 2017
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें