फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई को देश भर में आयोजित होगी परीक्षा, आज से डाउनलोड करें जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड

Sun, 19 May 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेईई एडवांस 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई एडवांस 2019 के लिए आवेदन कर चुके छात्र 20 मई से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस की वेबसाइट पर दिए लिंक के जरिये अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


27 मई को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। परिणाम 14 जून को घोषित किया जाएगा। देश के 23 आईआईटी में जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले टॉप रैंकर को ही प्रवेश मिलता है। जेईई एडवांस में सिर्फ वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जिन्होंने जेईई मेन में 2.24 लाख तक रैंक पाई हो। इस वर्ष जेईई एडवांस को आईआईटी रुड़की आयोजित करा रहा है। आईआईटी कानपुर जोन के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें