फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 बैंकों में नौकरी का मौका, आईबीपीएस आरआरबी के लिए शुरू हुए आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Tue, 25 Jun 2019 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर के करीब 45 बैंक हिस्सा ले रहे हैं। सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। 
विज्ञापन


उम्मीदवार चार जुलाई तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 19 जुलाई 2019 प्रिंट लेने की अंतिम तारीख है। ऑनलाइन फीस का भुगतान भी आवेदक चार जुलाई तक ही कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्री, मेन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और फिर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर में परीक्षाएं
आईबीपीएस के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक प्री एग्जाम (ऑफिसर स्केल वन और ऑफिस असिस्टेंट) का आयोजन तीन, चार, 11, 17,18 और 25 अगस्त को किया जाएगा। वहीं ऑफिसर स्केल दो और तीन परीक्षा 22 सितंबर 2019 को होगी।

वहीं ऑफिसर स्केल एक के मुख्य एग्जाम का आयोजन 22 सितंबर और ऑफिस असिस्टेंट मुख्य एग्जाम का आयोजन 29 सितंबर 2019 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू केवल ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के लिए ही होगा। इस परीक्षा के लिए सामान्य आवेदकों को 600 रुपये एग्जाम फीस, एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी आवेदकों को 100 रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें