कानपुर। जेएनटी संस्था की ओर से इस वर्ष कराए गए अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में चयनित सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों का पहला प्रशिक्षण कैंप 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक कानपुर साउथ मैदान में आयोजित होगा।
संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि कैंप का संचालन कोच विकास यादव के निर्देशन में होगा जबकि पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू प्रशिक्षण में तकनीक तथा मानसिक तैयारी संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में कानपुर के 14, लखनऊ के चार, सुल्तानपुर के तीन, वाराणसी के चार, औरैया, देवरिया, झांसी और उरई से एक-एक खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कैंप में 28 अक्तूबर से दो दिवसीय मैच, 30 अक्तूबर को 25 ओवर और 31 को 40 ओवर का मैच कराया जाएगा। वहीं एक नवंबर को 20 ओवर का मैच होगा।