फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतेश पांडे बने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के ‘बादशाह’, बड़े चैनलों से आ रहे ऑफर

Thu, 29 Jun 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जितेश पांडे
रोमांच के साथ खतरों को मोल लेकर वाइल्ड एन‌िमल्स की खूबसूरत तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर जीतेश पांडे को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी को अपना पैशन बना चुके ज‌ितेश ने वो कर द‌िखाया है ज‌िससे पूरे देश में उनकी तारीफें हो रही हैं। मेहनत और लगन के बल पर जितेश ने ‘इंटरनेशनल फोटोग्राफी एग्जिबिशन’ में हर किसी का दिल जीत लिया है।   
विज्ञापन

2 of 7
जितेश पांडेय द्वारा ली गईं वाइल्डलाफ तस्वीरें
यूपी में कानपुर शहर के किदवईनगर इलाके में रहने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जीतेश पांडे 5 जून को पर्यावरण दिवस पर मुंबई में लगी इंटरनेशनल प्रदर्शनी मेें छा गए। प्रदर्शनी में लगी जीतेश द्वारा खींची गईं 10 फोटो को चयनित किया गया है। अब ये तस्वीरें पर्यावरण मंत्रालय की ओर से बड़ी प्रदर्शनियों में लगाई जाएंगी। जीतेश इस समय वन्य जीवों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जंगलों में प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद दोनों ही सरकारों के पास प्रस्ताव भेजेंगे। वहां से सहमति मिलने के बाद इस पर काम करेंगे। इसके अलावा जितेश के पास कई नेशनल और इंटरनेशनल वाइल्ड लाइफ चैनल्स और मैगजीन्स के ऑफर आ रहे हैं।  पहला फोटो किंगफिशर चिड़िया की चाेंच में फंसी मछली का  जीतेश पांडे ने पांच साल पहले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी शुरू की। पहला फोटो किंगफिशर चिड़िया की चाेंच में फंसी मछली का खींचा था। इसके बाद उन्होंने वन्य जीवों को ही अपनी दुनिया मान ली। देश के कई हिस्सों में लाकर उन्होंने वन्य जीवों की फोटो खींची। उनके जीवन के बारे में भी जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 7
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जितेश पांडे
पांच जून को प्लांट एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्लूएएस) की ओर से मुंबई के एक होटल में लगी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी में उनकी फोटोग्राफी की खूब प्रशंसा हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उनकी तारीफ भी की थी। कानपुर चिड़ियाघर और अन्य वन्य क्षेत्रों में फ्री लांसर फोटोग्राफी करने वाले जीतेश अब तेंदुआ, बाज, सर्प समेत अन्य वन्य जीवों को रक्षा के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। जीतेश अपनी सफलता काश्रेय माता-पिता के साथ ही चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह को देते हैं।  

4 of 7
जितेश पांडे
प्रोफाइल
नाम- जीतेश पांडे
पिता- रमेश चंद्र पांडे (रिटायर पुलिस सब इंस्पेक्टर)
माता- सरिता पांडे
शिक्षा- एमए इतिहास
शौक- फोटोग्राफी  
विज्ञापन

5 of 7
जितेश पांडे द्वारा खींची गई तस्वीरें
जुनून ने बनाया वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर
हमेशा काम वो करो जिसमें दिल लगे। फिल्म थ्री ईडियट का यह डायलॉग जीतेश पांडे पर सटीक बैठता है।
विज्ञापन

6 of 7
जीतेश पांडे द्वारा ली गईं घड़ियालों के बच्चों की तस्वीरें
घर वाले चाहते थे कि वह आईएएस बने लेकिन वन्य जीवों से लगाव और जुनून ने जीतेश को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बना दिया। अपनी इस उपलब्धि से जीतेश खुश भी हैं। परिवार वाले भी जीतेश की सफलता से उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एग्जिबिशन में लगीं जीतेश पांडे की तस्वीरें
कान्हा नेशनल पार्क में 21 किमी की पैदल यात्रा 
मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में बर्ड्स सर्वे 2017 में उन्हें चयनित किया गया था। फोटोग्राफी के लिए उन्होंने टीम के साथ 21 किलोमीटर पैदल चलकर सर्वे किया। इसके लिए उन्हें प्रशस्तिपत्र भी दिया गया है। इसके पहले वर्ष 2015 में कतर्नियाघाट में बाघों की की गणना में भी उन्हें शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें