फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMER MBBS 2019: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 14 Mar 2019 04:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिपमर
विज्ञापन
जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर), पुडूचेरी के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार यह परीक्षा देशभर के कई शहरों में दो जून को आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 12 अप्रैल की शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिपमर की ओर से इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी जुटा सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 मई 2019 की सुबह दस बजे जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी इसे दो जून की सुबह आठ बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं।

जिपमर 2019 का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट 21 जून या उससे पहले जारी कर दी जाएगी। पहली काउंसलिंग की शुरुआत 26 से 28 जून को प्रस्तावित है। वहीं, दूसरी 24 जुलाई, तीसरी 21 अगस्त और फाइनल काउंसलिंग 26 सितंबर को प्रस्तावित की गई है। पहली काउंसलिंग में सफल होने वाले आवेदकों को एक जुलाई से एडमिशन लेटर जारी होने लगेंगे। कोर्स की शुरुआत तीन जुलाई से हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चुनाव के बीच पांच मई को नीट 2019
दूसरी ओर देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2019 की तिथि पांच मई को निर्धारित है। जबकि छह मई को यूपी समेत सात राज्यों में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए नीट आयोजक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से चुनाव आयोग के साथ संपर्क किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग पहले सभी राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत करेगी। अगर प्रशासनिक अधिकारियों से मंजूरी मिल जाती है तो परीक्षा तय समय पर होगी लेकिन अगर प्रशासनिक अफसर परीक्षा बीच में कराने से इंकार करते हैं तो तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। जबकि एम्स एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा इस बार 25 व 26 मई को आयोजित होनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें