फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच 53,183 लाख का बजट पास

Wed, 24 Dec 2014 03:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच आंगनबाड़ी, खेलकूद, वृद्धावस्था, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन समेत 68 विभागों के लिए पांच अरब (53,183 लाख) से ज्यादा का बजट पास किया गया।
विज्ञापन


बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में मनरेगा का 35 करोड़ 80 लाख और जिला पंचायत का पुनरीक्षित 39 करोड़ के  बजट को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा जिला पंचायत विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के लिए 2344.460 लाख बजट पारित किया गया।

जिला पंचायत की बैठक में पास बजट बुधवार को होने वाली जिला योजना की बैठक में रखा जाएगा।

बैठक में कृषि विभाग के बजट पर चर्चा करते समय खाद के  काला बाजारी का मुद्दा उठा। सभी जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि क्षेत्रों में सहकारी समितियों में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इसके बाद भी कृषि विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस पर जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी की किसी ने शिकायत नहीं की। इस पर सदस्य हंगामा करते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग करने लगे। बाद में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कटियार ने हस्तक्षेप करते हुए कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया ।  

इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों में राशन वितरण में धांधली को लेकर  जिला खाद्य अधिकारी के खिलाफ भी सदस्यों ने हंगामा किया। सदस्यों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण का बुरा हाल है।

ककवन में जूनियर हाईस्कूल का निर्माण अभी तक न होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। मकनपुर में कोई पशु अस्पताल न होने का मामला उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि वहां पर एक महीने तक पशु मेला लगता है।

इसके बाद भी वहां पर पशुओं के इलाज की कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में बने पीएचसी और सीएचसी में डाक्टरों और स्टाफ के न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई गई। इस पर स्वास्ध्य विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों और डाक्टरों की तैनाती का निर्देश दिया गया।

सोलर लाइटों का भी मुद्दा बैठक में उठाया गया। सदस्यों ने अध्यक्ष से अपने कोटे से सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगवाने की मांग की।

जिला पंचायत के पिछले बजट का अभी पैसा न खर्च करने के बाद भी 15-16 का बजट पेश करने पर सदस्यों ने हंगामा कर दिया। सदस्य इसके लिए जनवरी में अलग बैठक बुलाने की मांग करने लगे। इस पर अपर मुख्य अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि बजट पारित न  होने से वेतन व अन्य काम में भी दिक्कत आ जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष ने भी सदस्यों को समझाया।

बाद में जिला पंचायत का बजट पारित हो गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ने की और संचालन अपर मुख्य अधिकारी आरएस यादव ने किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह, डीएसडब्लू अजीत प्रताप सिंह, नेडा के अतुल जैन, जितेंद्र यादव, एसके सिंह, डीपीओ ज्योति शाक्य, मंजू सिंह समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।

इसके अलावा गीता गौतम, खुशी लाल पाल, शिव प्रकाश, सुभाष कटियार, अरविंद, सोमवती, अमित तिवारी, सुरेंद्र कुमार, राज नारायण कुरील, इंदिरा देवी, तन्मय तिवारी समेत 21 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें