फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सरकारी भवनों, घरों में पानी घुसा

विज्ञापन
मेहंदी घाट के पास गंगा का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में शुक्रवार की रात और शनिवार दोपहर तक कई इलाकों में तेज और कई जगह मध्यम बारिश हुुई। इस दौरान करीब 34 मिमी बारिश हुई। शहरी इलाकों में निचली जगहों पर जलभराव हुआ। जीटी रोड पर जगह-जगह फुटपाथ पर जलभराव होने से सड़क तक पानी फैला दिखा। बारिश का ज्यादा असर तिर्वा, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, मलिकपुर, मानीमऊ इलाकों में रहा।
विज्ञापन

मलिकपुर में घरों में पानी भर जाने से लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। वहीं गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ गया है। हरिद्वार से पानी छोड़े जाने के कारण तीन दिन में तेजी से जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते जिला प्रशासन ने गंगा किनारे 18 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है। यहां के लोगों को सुरक्षित जगह भेजने की अस्थायी तैयारी कर ली गई है।
गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 121.750 सेमी पर था। यह बढ़कर शनिवार को 121.950 सेमी हो गया। यहां गंगा का चेतावनी बिंदु 125.02 सेमी पर है। शुक्रवार की रात से शनिवार दोपहर तक बारिश हुई। गलियाें और सड़कों पर कई जगह जलभराव के चलते कीचड़ हो गया है। शनिवार की कोरोना बंदी के चलते दुकानें बंद रहीं। इससे जनसामान्य को ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें