फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शेयरिंग ऑटो में महिला के 12 लाख के गहने और नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 09:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फजलगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शेयरिंग ऑटो में पति के साथ सफर कर रही हमीरपुर की महिला के करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने और नकदी चोरी हो गई। घटना बीती सात अक्तूबर की बताई गई। पीड़िता ने फजलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधीनगर निवासी शोभा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सात अक्तूबर को पति राजेश के साथ नौबस्ता से फजलगंज के लिए शेयरिंग ऑटो में बैठीं।

विज्ञापन


फजलगंज में ऑटो से उतरने के बाद गहने चोरी होने का पता चला। बुकिंग के कारण दंपती बस से जयपुर चला गया। आगे की यात्रा के चलते तत्काल नहीं लौट सके। उन्होंने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई। आरोप है कि 12 अक्तूबर को फजलगंज थाने में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 16 अक्तूबर को सीपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

पीड़िता के अनुसार सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न होने से ऑटो को ट्रेस करने में परेशानी आ रही है। हालांकि, उन्होंने ऑटो चालक के सामने आने पर उसे पहचान लेने की बात कही। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें