फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: वोल्टेज कम होने से छत पर सो गईं मां-बेटी...दरवाजा काटकर 50 लाख के जेवर-नकदी ले गए चोर

Mon, 15 Jun 2026 12:04 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: अगले साल होने वाली बेटी की शादी के लिए जेवर बनवाए गए थे। बड़ी चोरी से क्षेत्र में दहशत है। 
विज्ञापन
पहाड़ के ऊपर मिला बिखरा सामान व जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी कोतवाली अंतर्गत नहरी गांव के लक्ष्मी बाजार में चोरों ने एक घर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और छह हजार रुपये की नकदी चुरा ली। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई जब घर की महिलाएं गर्मी के कारण छत पर सो रही थीं। सुबह नीचे आने पर चोरी का पता चला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


महेंद्र करवरिया के घर में उनकी पत्नी आशा और बेटी अंजलि रहती हैं। चोरों ने कटर से मुख्य दरवाजा और गैलरी का दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया। चोर सोने का हार, चूड़ियां, मंगलसूत्र, बिंदी और झुमकी ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। बक्से में रखे छह हजार रुपये भी चोरी हो गए। आशा ने बताया कि यह जेवर उनकी बेटी के अगले वर्ष होने वाले विवाह के लिए बनवाए गए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार साहू और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहाड़ से खाली बक्से और कुछ सामान बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी।

चोरी के लिए कटर का किया इस्तेमाल
चोरों ने कटर का इस्तेमाल कर घर में सेंध लगाई। वे चोरी के बाद घर के सामने स्थित पहाड़ से होकर गुजरे। पहाड़ पर उन्होंने बक्से का ताला तोड़ा और जेवर निकालकर बक्सा वहीं फेंक दिया। पुलिस को पहाड़ से खाली बक्से और कुछ सामान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी गांव में ऐसी ही घटना हुई थी।

 
विज्ञापन

शराब ठेका पर लगता है जमावड़ा, जताया संदेह
जिस घर में घटना हुई है, उनके पड़ोसियों प्रशांत पांडेय, पप्पू अहिरवार, सिद्धपाल आदि ने बताया कि लक्ष्मी बाजार में शराब की दो दुकानें हैं। यहां पर रात 12 बजे तक भीड़भाड़ रहती है। आए दिन लोग शराब के नशे में झगड़ा करते है। साथ ही कुछ लोग अराजकता भी फैलाते हैं। संदेह जताया कि इन्हीं में से किसी ने घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही पड़ोसियों ने पहाड़ के नीचे मध्यप्रदेश सीमा से लगे कुछ गांवों के लोगों पर भी संदेह जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें