फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चमनगंज में आढ़ती के घर से 50 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चमनगंज के हुमायूंबाग में आढ़ती के घर से करीब 50 लाख के जेवर चोरी हो गए। आढ़ती ने नौकरानी पर आशंका जताते हुए सोमवार देर रात चमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस परिवार के लोगों व नौकरानी के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


हुमायूंबाग स्थित फ्लैट में वृद्ध अब्दुल कुद्दूस पत्नी रेशमा बानो के साथ रहते हैं। उनके दो आढ़ती बेटे महमूद आलम व मशरूफ पत्नी-बच्चों के साथ किदवईनगर में रहते हैं। महबूब आलम ने पुलिस को बताया कि बीते चार अप्रैल को बहन शाहिस्ता बच्चे के साथ लखनऊ ससुराल से पिता के घर आई थी।

उसी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माता-पिता डाक्टर को दिखाने गए। घर पर शाहिस्ता व टाटमिल निवासी नौकरानी मौजूद थीं। शाम करीब छह बजे दोनों घर लौटे। इसके बाद जब मां ने अलमारी का लाॅकर देखा तो सोने के करीब 550 ग्राम के जेवर गायब थे। उन्होंने काफी ढूंढा, लेकिन घर पर कहीं नहीं मिले।
विज्ञापन


अलमारी से जेवर के अलावा कोई सामान गायब नहीं था। पिता ने उन्हें इसकी जानकारी दी तो दोनों भाई भी परिवार संग उनके फ्लैट पहुंच गए। सभी ने नौकरानी पर शक जताया और उससे जेवर के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद चमनगंज थाने में इसकी शिकायत की। थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि परिवार ने नौकरानी पर आशंका जताई है। रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें