फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोने की बिक्री हुई कम तो प्रभावित होंगे आभूषण कारीगर

Wed, 13 May 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री ने आगामी एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील की है। इससे जिले के सराफा कारोबारियों और आभूषण कारीगरों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस अपील का सीधा असर जनपद के 100 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के कारोबार और 5000 कारोबारियों के भविष्य पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि पहले से ही आसमान छू रही कीमतों के कारण बाजार सुस्त है। ऐसे में यदि शादियों के सीजन में जनता ने खरीदारी से हाथ खींचे तो स्थिति और भी जटिल हो जाएगी। जिला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व सराफा कारोबारी सुशील कुमार कौशल के अनुसार इस अपील का सबसे अधिक प्रभाव आभूषण बनाने वाले मध्यम और छोटे कारीगरों पर पड़ेगा। जिले में सीधे तौर पर पांच हजार से अधिक आभूषण कारीगर कार्यरत हैं। इन कारीगरों से परोक्ष रूप से नौ से 10 हजार अन्य लोग आश्रित हैं। कुल मिलाकर लगभग 15 हजार परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
व्यापार मंडल के सदस्य व सराफा कारोबारी राहुल ओमर ने बताया कि शादियों और त्योहारों पर लोग पुराने गहने गलाकर नए आभूषण बनवाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में कारीगरों का चूल्हा जलता है। यदि मांग घटी तो बड़े कारोबारी तो जैसे-तैसे संकट झेल लेगें लेकिन दिहाड़ी पर काम करने वाले कारीगरों के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि सोना किसी भी शहर की अर्थव्यवस्था की धुरी होता है। बाजार के मिजाज और तरलता काफी हद तक सराफा बाजार पर निर्भर करती है। कारोबारियों ने इस अपील के दूरगामी परिणामों को गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

.......................
लोगों ने कही बात
घर परिवार में शादी या अन्य मांगलिक कार्यक्रम होने पर सोने व चांदी के आभूषणों की खरीद की जाती है। इस दौरान इनके बढ़े दामों से लोगों ने खरीद के दौरान वजन को कम कर दिया है। अब यह हो सकता है कि आभूषणों की संख्या में कमी लाई जाए। - सुरेंद्र वर्मा, अकबरपुर
..................
सोने की चढ़ रहीं कीमतें बीते 10 वर्षों से रिकार्ड ऊंचाइयों को छू रही हैं। इसके चलते लोग हल्के गहने बनवा रहे हैं। प्रधानमंत्री के एक वर्ष तक सोने की खरीद ने करने की अपील से लोग खरीद कम जरूर करंगे लेकिन जरूरत की चीजें तो बनवानी ही पड़ेगीं। - राम किशोर पांडेय, अकबरपुर
विज्ञापन

....................
जनपद में सोने के पिछले 10 वर्षों में दाम (प्रति 10 ग्राम)
वर्ष - 24 कैरेट - 22 कैरेट
2015- 25450-23250
2016- 28250-26000
2017- 30110- 27700
2018- 32450-29850
2019- 39260-36120
2020- 51900-47750
2021-49740-45800
2022-54580-50400
2023-65450-58400
2024-78900-70200
2025-123800- 111800
2026-151500- 144000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें