फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक की टांग तोड़ने में शामिल जहानाबाद थानाध्यक्ष को मिली सजा, विधानसभा के कटघरे में हुए खड़े

Sat, 04 Mar 2023 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के भाजपा विधायक सलिल विश्नोई को 19 साल पहले पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान पीटा था। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने तत्कालीन पुलिस कर्मियों को विशेषाधिकार हनन का दोषी माना है। इन्हें विधानसभा में शुक्रवार को सजा के लिए बुलाया गया। मामले में आरोपी जहानाबाद थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा भी पहुंचे। बाकी के साथ थानाध्यक्ष को भी एक दिन की सजा भुगतनी पड़ी।
विज्ञापन
सलिल विश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक की टांग तोड़ने के मामले में वर्तमान में जहानाबाद थानाध्यक्ष के पद पर तैनात विनोद मिश्रा सजा के भागीदार बने हैं। उन्हें भी विधानसभा के लॉकअप में रखा गया। उनकी जगह पर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कटियार चार्ज पर रहे। 
विज्ञापन


कानपुर के भाजपा विधायक सलिल विश्नोई को 19 साल पहले पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान पीटा था। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने तत्कालीन पुलिस कर्मियों को विशेषाधिकार हनन का दोषी माना है। इन्हें विधानसभा में शुक्रवार को सजा के लिए बुलाया गया। 

मामले में आरोपी जहानाबाद थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा भी पहुंचे। बाकी के साथ थानाध्यक्ष को भी एक दिन की सजा भुगतनी पड़ी। इन सभी ने राजकीय कार्यों के लिए जाने अंजाने में गलती के लिए अध्यक्ष, सभी सदस्यों और सलिल विश्नोई से क्षमा मांगी है। 
विज्ञापन


मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सदन से उदारता दिखाने की अपील की। इसके बाद भी एक दिन का साधारण कारावास की सजा सुनाई गई और विधानसभा के लॉकअप में रखा गया। जिले में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा का कार्यकाल करीब चार साल का है। 

शहर कोतवाली में जेल चौकी प्रभारी रहे। इसके बाद करीब तीन साल लगातार स्वॉट टीम प्रभारी रहे। करीब छह माह से थानाध्यक्ष जहानाबाद हैं। तैनाती के दौरान गुडवर्क की श्रेणी में अव्वल साबित हुए। सजा पाने वालों में तत्कालीन सीओ अब्दुल समद आईएएस बनने के बाद जिले में एडीएम पद पर भी तैनात थे। 

 
विज्ञापन

वर्तमान में सीओ ऋषिकांत शुक्ला भी जिले में बतौर इंस्पेक्टर 2014 में तैनात हुए थे। शहर कोतवाल, थरियांव, हथगाम थाने और स्वाट टीम प्रभारी के पदों पर तैनात रहे हैं। ऋषिकांत तेज तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें