फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन में चमकी शहर की मेधा

Tue, 28 Apr 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 में शहर की मेधा चमकी है। यहां से 6000 स्टूडेंट के सेलेक्शन का दावा किया गया है। भाभा सुपर-35 बैच के सभी 35 मेधावियों का सेलेक्शन हो गया है। इस बैच के ज्यादातर स्टूडेंट गरीब तबके से जुड़े हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई, रहने और खाने की व्यवस्था फ्री होती है।
विज्ञापन


यहां के प्रशांत सिंह चौहान और शोभित श्रीवास्तव को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ में सर्वाधिक क्रमश: 228, 227 मार्क्स मिले हैं। उधर, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के 52 स्टूडेंट का सेलेक्शन हुआ है। अभिषेक कुमार को 218, प्रखर कटियार को 214 मार्क्स और राघवेंद्र कटियार को 210 मार्क्स मिले हैं।

जेईई मेन के आफ लाइन पेपर 4 अप्रैल और आनलाइन पेपर 10, 11 अप्रैल को कराए गए थे। इसके रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। यह पहला मौका है, जब जेईई मेन का रिजल्ट अप्रैल में आया है। इस टेस्ट में देश भर से 13.56 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसमें से 1.50 लाख स्टूडेंट को सफल घोषित किया गया है। कानपुर नगर से 26500 स्टूडेंट ने पेपर दिए थे। जिन स्टूडेंट का सेलेक्शन जेईई मेन में हुआ है, उन्हें ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके आनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 मई से शुरू होंगे।

24 मई को एंट्रेंस टेस्ट   कराया जाएगा।  जेईई मेन का जो रिजल्ट सोमवार को आया है, उसमें भाभा सुपर-35 बैच के विशाल जैन, आशीष परासर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ में 220 मार्क्स मिले हैं। करन गुप्ता ने 208 मार्क्स और निशांत जैन ने 204 मार्क्स हासिल करके आईआईटी में एडमिशन का टिकट हासिल किया है।

चेयरमैन महेश सिंह चौहान ने बताया कि भाभा कोचिंग क्लासेस से अंकिता सिंह चौहान, उर्वशी निगम, प्रदीप्ति विश्वकर्मा, कृतिका जैन, सृतिका जैन, हर्षिता गुप्ता, राकेश कुमार, वेद प्रकाश, पुनीत कुमार, सत्य प्रकाश, मंजेश कुमार, अरुण, श्लोक कुमार, अविनाश शर्मा, उपेंद्र मिश्रा सहित 500 स्टूडेंट का सेलेक्शन हुआ है।

इस बार का रिजल्ट अभूतपूर्व है। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल डॉ. अंगद सिंह ने बताया कि जेईई मेन में सफल स्टूडेंट्स अब जेईई एडवांस का पेपर देंगे। सेलेक्शन से स्टूडेंट उत्साहित हैं। वह जेईई एडवांस क्रैक करने का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें