फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced: देश में टॉप-100 में कानपुर जोन के दो मेधावी, तेजस्व सिंह को 98वीं और वैभव को मिली 100वीं रैंक

Sun, 18 Jun 2023 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

JEE Advanced Result: कानपुर के तेजस्व सिंह मेहरा ने 98वीं रैंक हासिल की है। तेजस्व कानपुर जोन में टॉपर रहे। वैभव सिंंह को 100वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
जेईई एडवांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस का परिणाम रविवार को जारी हुआ। आईआईटी कानपुर जोन के दो मेधावियों ने देश में टॉप-100 में स्थान प्राप्त किया है। 98वीं रैंक पाकर तेजस्व सिंह मेहरा जोन में टॉपर रहे। वैभव सिंंह को 100वीं रैंक मिली है। पलक अग्रवाल जाेन में गर्ल्स कैटेगरी में टॉप पर रही हैं। पलक को 1020वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


देश भर में इस साल कुल 1,80,372 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 43,773 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 7,509 छात्राएं हैं। कानपुर जोन से कुल 22955 छात्रों में 4582 उत्तीर्ण हुए हैं। टॉप-500 में जोन के 16 छात्र हैं। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप के तहत टॉप-100 रैंक वाले छात्र अगर संस्थान में दाखिला लेते हैं तो उन्हें निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें