जेईई एडवांस में शहर के टॉपर नमन गुप्ता अपने माता पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस के बाद एडवांस 2019 में भी शहर के नमन गुप्ता ने कमाल कर दिखाया है। नमन ने एडवांस की परीक्षा में ऑल इंडिया 123वीं रैंक के साथ सिटी में टॉप स्थान हासिल किया है। मेंस में उन्होंने 100 पर्सेंटाइल अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था।
शहर के दर्शनपुरवा के रहने वाले नमन के पिता आरके गुप्ता रेलवे में लोको पायलट और मां संध्या गुप्ता गृहिणी हैं। बड़ी बहन श्रुति गुप्ता गाजियाबाद के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रही हैं।
नमन गुप्ता जेईई मेंस में थे प्रदेश के दूसरे टॉपर
नमन कहते हैं कि अब वह इस रैंक के आधार पर आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में एडमिशन लेंगे। नमन ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी से 12वीं में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। नमन कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक फिजिक्स, केमिस्ट्री, एट्रोनॉमी, मैथ्स के कई ओलंपियाड जीत चुके हैं।
खाली समय में इस्तेमाल करते हैं व्हाट्स ऐप
नमन बताते हैं कि 9वीं से ही उनका रुझान विज्ञान विषय की तरफ हो गया था। दसवीं में आते-आते रुचि और बढ़ गई। 10वीं में उन्होंने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। नमन कहते हैं कि वह व्हाट्स ऐप का प्रयोग करते हैं लेकिन केवल खाली समय में। फेसबुक एकाउंट तो है लेकिन उसे चलाए कई माह बीत चुके हैं। जब भी समय मिलता है तो दोस्तों के साथ खेलना भी पसंद करते हैं।
अमर उजाला को नमन ने बताया क्यों उन्होंने किया टॉप
सफलता के टिप्स
- छात्रों को किताबें जरूर पढ़नी चाहिए। कोचिंग और स्कूल के साथ सबसे ज्यादा फोकस सेल्फ स्टडी पर रखें।
- मॉक टेस्ट से खुद को परखें।
- मन एकाग्र करके पढ़ाई करें। शिक्षकों की मदद जरूर लें।
- हर सवाल को हल करने की कोशिश करें। शॉर्टकट से दूरी बनाएं।
किस विषय में कितने मिले अंक
विषय पेपर-1 पेपर-2
फिजिक्स 56 49
केमिस्ट्री 43 50
मैथमेटिक्स 32 37
कुल अंक 131 136