फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बिजली चोरी की जांच करने गए जेई को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़वाया

Tue, 18 Mar 2025 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: बिजली चोरी की जांच करने गए जेई को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जेई ने दो नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेकिंग अभियान चला रही बिजली विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। केबल काटने का आदेश देने पर ग्रामीणों ने जेई के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई को छुड़वाया। आरोप है कि ग्रामीणों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


रामपुरा बिजली विभाग के जेई सुमित सनोरिया मंगलवार को फतेहपुरा गांव में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। टीम ने सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जेई ने कर्मचारियों को केबल काटने के निर्देश दिए। इस पर ग्रामीण भड़क गए। गांव के कई लोगों ने जेई को उनकी गाड़ी से बाहर खींचकर बंधक बना लिया। सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। कुछ कर्मचारी वहां से निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और जेई को ग्रामीणों से छुड़वाया। जेई ने कल्लू व दीपक सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें