खाली नजर आ रहे हैं मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ
मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह के मुताबिक चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। चारों के बयानों में भिन्नता है। इसके चलते मामले की असल तस्वीर सामने नहीं आ पा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, दिवंगत अवर अभियंता के मामले में अभी तक मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं।
डीएम पन्ना से सीबीआई जांच की मांग
विकास के भाई रामराज और सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। बृहस्पतिवार को संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपते हुए किसी एजेंसी से मामले की जांच कराए जाने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की थी।
जिलाधिकारी पन्ना ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
शुक्रवार को सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता रामराज और साथी इंजीनियरों ने जिलाधिकारी पन्ना को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने और इंसाफ दिलाए जाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी पन्ना ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।