फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नियम तोड़ बिजली कनेक्शन देने में जेई व संविदा कर्मी जांच अधिकारी के समक्ष तलब

Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र में 40 मीटर दूरी का नियम दरकिनार कर 120 बिजली कनेक्शन दिए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी ने बुधवार को आरोपी जेई व संविदा कर्मी को साक्ष्यों समेत तलब किया है।
विज्ञापन

महराजगंज के पतरावल निवासी राजू विद्यार्थी ने शिवली उपकेंद्र में तैनात तत्कालीन जेई राकेश राय व संविदा कर्मी उदीप शर्मा पर पोल से 40 मीटर दूरी का नियम तोड़कर 120 घरों में कनेक्शन देने की शिकायत यूपीपीसीएल के चेयरमैन से की थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि नियम विरुद्ध कनेक्शन देकर निगम को 1.60 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई और तकनीकी फिजिबल रिपोर्ट में वास्तविक दूरी को कम दिखाया गया है। ये कनेक्शन बीते साल अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच दिए गए हालांकि जेई राकेश राय ने आरोपों को गलत बताया था।
मामले में मुख्य अभियंता संदीप कुमार सिंह ने विद्युत माध्यमिक कार्य मंडल कानपुर के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता की जांच कमेटी बनाई थी। इसी क्रम में जांच अधिकारी अधीक्षण अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य मंडल कानपुर ने नियम विरुद्ध कनेक्शन देने के आरोपी जेई व संविदा कर्मी को साक्ष्यों समेत बुधवार को तलब किया है। मुख्य अभियंता वितरण संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें