फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जगह से भारी पुलिस बल के साथ दोबारा निकाली गई जवारा यात्रा

Fri, 07 Apr 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जवारा यात्रा
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में दो दिन पहले हुए भारी बवाल के बाद शुक्रवार को विवादित जगह से भारी पुलिस बल के साथ दोबारा जवारा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देवी भक्तों को कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने शरबत पिलाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता को जोड़े रखने का संदेश दिया। पुलिस ने अपने कब्जे में लिए जवारे देवी भक्तों को वापस कर दिए थे इसके बाद इन्हें पूजन के साथ गली-गली से घुमाते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


ये था मामला
नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को अकबरपुर कसबे के कालीगंज मोहल्ला स्थित मंदिर से जवारा विसर्जन यात्रा निकालने पर दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ था। पथराव में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए थे। इस दौरान एसपी भी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ा और 15 युवकों को हिरासत में लिया। देर रात तक भीड़ सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग पर डटी रही और जवारा विसर्जन से इन्कार कर दिया। समझौता कराने की कोशिश कर रहे अकबरपुर कोतवाली इंस्पेक्टर से भीड़ हाथापाई पर उतारू हो गई। अफसर लोगों को मनाने में जुटे रहे, लेकिन नाराज लोगों ने जवारा निकालने से इंकार कर दिया। बुधवार शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कालीगंज मोहल्ला स्थित मंदिर से जवारा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने एतराज जताया, कहा कि इस रूट से पहले कभी यात्रा नहीं निकली थी। अगले दिन गुरुवार को भी इलाके में तनाव व्याप्त रहा। दुकानें बंद रहीं और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें