फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एडीएम सिटी के औचक निरीक्षण में होमगार्ड नदारद, ड्यूटी चार्ट गायब,जिला कमांडेंट से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर।कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था बुधवार रात उस वक्त कटघरे में आ गई, जब एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर कई होमगार्ड नदारद मिले, जबकि मौके पर मौजूद अधिकारी ड्यूटी चार्ट तक नहीं दिखा सके। लापरवाही सामने आते ही एडीएम सिटी ने होमगार्ड जिला कमांडेंट से लिखित जवाब तलब कर लिया।
एडीएम सिटी देर शाम एसीएम चतुर्थ पुष्पेंद्र समेत अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। निरीक्षण में सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड की संख्या बेहद कम पाई गई। रोटेशन के अनुसार ड्यूटी लगने के बावजूद मौके पर महज 10 होमगार्ड ही मौजूद थे। जब ड्यूटी चार्ट मांगा गया तो कोई भी अधिकारी प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। एडीएम सिटी ने तत्काल होमगार्ड जिला कमांडेंट को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही पुलिस और गेट पर तैनात होमगार्ड की हीलाहवाली के चलते कलेक्ट्रेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन हुआ था। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एलआईयू और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी के पत्र के बाद गुरुवार को होमगार्ड जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा ने कलेक्ट्रेट और आसपास तैनात सभी होमगार्ड की हाजिरी और तैनाती का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने पूरी स्थिति की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी और जिलाधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एडीएम सिटी से जांच कराई गई थी। जिला कमांडेंट ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा ड्यूटी की नियमित चेकिंग की जाए और यदि कोई होमगार्ड बिना सूचना गैरहाजिर पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें