फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खर्चे पर जापान जाएगा मेधावी शिवम, सकूरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत चयन

Wed, 16 May 2018 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवम नामदेव
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा के होनहार छात्र शिवम नामदेव भारत सरकार की ओर से शैक्षिक भ्रमण पर जापान जाएगा। टोक्यो विश्वविद्यालय में उसे नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों के साथ व्याख्यान देने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


सकूरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत जापान यात्रा: एक शैक्षणिक भ्रमण में भारत सरकार ने जीआईसी के मेधावी छात्र शिवम नामदेव का चयन किया है। प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि जापान शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से टोक्यो विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट्स, साइंस म्यूजियम एवं नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों के व्याख्यान इत्यादि कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

शिवम यहां वैज्ञानिकों के साथ व्याख्यान में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेगा। शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार बाल वैज्ञानिकों के प्रतिभा विकास व उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षक ऐसे उत्कृष्ट छात्रों को विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिवम 19 मई से 26 मई तक जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रहेगा। मंगलवार को जीआईसी से शिक्षक घनश्याम गुप्ता, छोटेलाल, सीबी गुप्ता, शिवमोहन, राकेश कुमार, राजेंद्र द्विवेदी, महेंद्र आदि ने विदाई के समय छात्र का उत्साह बढ़ाया। गौरतलब है कि छात्र शिवम नामदेव अमर उजाला फाउंडेशन के अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना में चयनित हुआ था। 
विज्ञापन

                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें