फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहीं मिल रहीं जनरथ बसें, रूट से 20% गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सर्दी में दूर-दराज जाने वालों को जनरथ बसों का सुकून नहीं मिल सकेगा। कानपुर रीजन में करीब 20 प्रतिशत बसें खराब होकर वर्कशॉप में खड़ी हैं। इससे विभिन्न रूटों पर इनकी संख्या सिर्फ 45 ही रह गई है जो यात्रियों की संख्या को देखते हुए नकाफी हैं। संख्या कम होने से फेेरे भी कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) जनरथ बसों का संचालन कराता है। कानपुर रीजन में कुल 60 जनरथ एसी बसें हैं। यह बसें विकासनगर, आजादनगर, फजलगंज व किदवईनगर डिपो से संचालित होती हैं। इनमें से विभिन्न रूटों पर सिर्फ 45 ही संचालित हो रही हैं, बाकी मरम्मत के लिए विकासनगर वर्कशॉप में खड़ी हैं। इन बसों की पूरे सालभर मांग रहती है क्योंकि गर्मी के अलावा सर्दी के मौसम में इनमें सफर करने से सुकून मिलता है।
झकरकटी बस अड्डा पर हर दिन यात्रियों की भीड़ जनरथ बसों के लिए देखी जा सकती है। इन बसों की मांग के बावजूद रोडवेज प्रबंधन संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं कर रहा है। चार माह में सिर्फ एक एसी जनरथ बस किदवईनगर डिपो को दी गई।
विज्ञापन



यह है तय रूट
देवरिया, गोरखपुर, उत्तराखंड के हरिद्वार व काठगोदाम, झांसी, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज।


इसलिए लोग करते हैं पसंद
जनरथ एसी बसों का किराया कम हो गया है। बारिश के मौसम में 20 सितंबर तक परिवहन निगम ने जनरथ एसी बसों का किराया दस प्रतिशत कम किया था। अभी भी यह नियम लागू है। अगर साधारण बस का किसी रूट पर सौ रुपये किराया है तो जनरथ में 110 रुपये लगते हैं।




बातचीत
साधारण बस से जाना पड़ा
कंपनी के कार्य से लखनऊ जाना था। शाम सात बजे झकरकटी बस अड्डा आ गए लेकिन जनरथ बस नहीं मिली। देर होने पर अब साधारण बस से ही जाना पड़ रहा है। - अंकित मिश्रा, नेहरूनगर


डेढ़ घंटा किया इंतजार
प्रयागराज तक जाने के लिए एसी बस के इंतजार में करीब डेढ़ घंटा खड़े रहे। कोई बस नहीं मिली पूछताछ काउंटर पर पता चला कि अभी कोई बस नहीं है। - विमल त्रिवेदी, मंधना

वर्जन
वर्कशॉप में एसी जनरथ बसों की मरम्मत का कार्य लगातार कराया जा रहा है। जैसे-जैसे मरम्मत कार्य हो जाता है इन्हें रूट पर भेजा जाता है। - रामलवट, एआरएम, विकासनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें