फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों-घरों में सजाई झांकी, मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंगलवार को कस्बे में मूर्तियों व सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। सुबह से बाजार में रौनक रही। लोगों ने लड्डू गोपाल के साथ कान्हा के बाल स्वरूपों की झांकी सजाने को सजावट का सामान भी खरीदा। इसके बाद घरों मंदिरों में सजावटी सामानों से श्रीकृष्ण की झांकी सजाई। कृष्ण जन्म के बाद लोगों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दो दिन मनाया जा रहा है। तिथियों के अनुसार कुछ लोगों ने मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई। बड़ी संख्या में भक्त बुधवार को यह त्योहार मनाएंगे। मंगलवार को भक्तों ने अपने-अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रंग-बिरंगी पन्नियों, झालरों और खिलौने से कन्हा का जन्मदिन मनाया। बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहने और हाथों में बांसुरी लेकर घरों पर नृत्य भी किया। मंदिरों में भजन और प्रसाद वितरण किया गया। युवाओं ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई देकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। बिल्हौर में द्वारिकाधीश, अन्नपूर्णा, वनखंडेश्वर, सिंहवाहिनी, शिवाला मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई।
इधर, चौबेपुर के जीटी रोड किनारे और बेला मार्ग पर जगह-जगह रंग-बिरंगी झालर व अन्य सजावटी चीजों के साथ कान्हा के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक मूर्तियां उपलब्ध हैं। महंगाई के चलते मिट्टी की मूर्तियों के स्थान पर दुकानदारों ने प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों को तरजीह देते हुए इनका खासा संग्रह किया हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे में दुकान लगाए शीबू गुप्ता, राकेश शर्मा, प्रिंशू शर्मा, नंदू, तिलक, प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियों की अपेक्षा प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों में सफाई व आकर्षण अधिक होने से इनकी मांग ज्यादा रहती है। लोगों ने कान्हा के लिए रंग-बिरंगे आकर्षक परिधान ,पगड़ी, तरह-तरह के आर्टिफिशियल आभूषण, बांसुरी, झूला आदि की खरीदारी की। किराना व परचून की दुकानों पर भी मखाने, छुहारे, किशमिश, गरी, चिरौंजी मेवे के साथ खरबूजे के बीज की मांग रही। सुबह से देरशाम तक गुलजार रहे बाजार में वैश्विक महामारी कोरोना से बेफिक्र लोगों ने खीरा, फल व मिष्ठान भी खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें