फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन खाताधारक महिलाओं के खाते में आए पांच सौ रुपये, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर...

Thu, 02 Apr 2020 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
यदि आप जनधन खाताधारक महिला हैं तो यह खबर जरा ध्यान से पढ़ें। तीन से नौ अप्रैल तक जनधन खाताधारक महिलाएं अपने खाते के अंतिम अंक के आधार पर ही पैसा निकाल सकेंगी। बैंकों ने अंतिम अंक के हिसाब से पैसा निकालने का दिन भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


पैसा निकालने के लिए महिलाएं किसी भी बैंक के किसी भी बीसी प्वाइंट या फिर एटीएम पर जा सकती हैं। कानपुर जिले में करीब 5.50 लाख जनधन खाताधारक महिलाएं हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने राहत के दौर पर सभी महिलाओं के खातों में 500 रुपये की राशि भेजी है।

यह राशि गुरुवार तक सभी खातों में डाल दी गई। बैंकों की चिंता इस बात को लेकर थी कि 50 फीसदी महिलाएं भी अपने खातों से पैैसा निकालने के लिए बैंकों में पहुंची तो भारी अव्यवस्था हो जाएगी। सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो सकेगा। इस वजह से खाते के अंतिम अंक के हिसाब से पैसा निकालने का दिन निर्धारित किया गया। यह व्यवस्था सिर्फ नौ अप्रैल तक ही लागू है। 10 अप्रैल से कोई भी खाताधारक कभी भी पैसा निकाल सकता है।
विज्ञापन


खाता संख्या का अंतिम अंक               पैसा निकालने की तारीख
 0 और 1                                                3 अप्रैल
2 और 3                                                 4 अप्रैल
4 और 5                                                 7 अप्रैल
6 और 7                                                 8 अप्रैल
8 और 9                                                  9 अप्रैल
 

बैंकों ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के अंदेशे की वजह से यह व्यवस्था लागू की गई है। महिलाएं अपने पासबुक में दर्ज खाता संख्या का अंतिम अंक देखकर ही पैसा निकालने जाएं। महिलाओं और बैंक कर्मियों को असुविधा से बचाने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

एके वर्मा, लीड बैंक मैनेजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें