पिहानी (हरदोई)। मदरसा इस्लामिया कासिमुल उलूम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की हरदोई, उन्नाव और शाहजहांपुर की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें छह बिंदुओं पर आधारित संगठन की मुहिम शुरू करने पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि जमीयत के प्रदेश महासचिव कानपुर के हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय व गतिमान रहने की नसीहत दी। कहा कि जमीयत उलेमा का मिशन मुल्क व कौम की सेवा करना है।
बस्ती जिला के महासचिव मौलाना कयामुद्दीन कासमी, बलरामपुर के जिला महासचिव मौलाना अहमद अली कासमी व मुफ्ती अहसन ने भी मुल्क के मौजूदा हालात, समस्याओं व उनके समाधान समेत भविष्य की जरूरतों पर चर्चा की। हरदोई जिलाध्यक्ष कारी ताहिर बेग, शाहजहांपुर के महासचिव मौलाना वली मोहम्मद व उन्नाव के महासचिव मौलाना वारिस कासमी ने अपनी कमेटियों की रिपोर्ट पेश की।
मौलाना इनामुल हक की दुआ पर बैठक संपन्न हुई। मौलाना तारिक, मुफ्ती अब्दुर्रहीम, हाफिज रेहान, हाफिज अब्दुल गफ्फार, हाफिज फरीद, हाफिज मोहम्मद अहमद, मुफ्ती असद, हाफिज अलाउद्दीन, अब्दुल अलीम, मौलाना इरफान, मौलाना हिमायत, मौलाना सिद्दीक, अय्यूब, इस्माइल, मौलाना सबीहुद्दीन, मौलाना सबीहुल हसन, हाफिज सईद, हाफिज रेहान, आसिम बेग, कारी फहीम व अतीकुर्रहमान भी मौजूद थे।
जमीयत चलाएगी 6 बिंदुओं पर मुहिम
जिलाध्यक्ष कारी ताहिर बेग ने बताया कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद पूरे सूबे में 6 बिंदुओं पर आधारित मुहिम शुरू कर रही है, जिसमें प्रशिक्षण शिविर, समाज सुधार कार्यक्रम, मदरसों में दीनी तालीम के साथ दुनियावी शिक्षा का प्रबंध, स्कूलों में दीनी माहौल बनाना और जमीयत का सदस्यता अभियान चलाना आदि शामिल है। बताया कि हरदोई समेत सभी जिलों में यह मुहिम चलाई जाएगी।
कारी ताहिर बने तीन जिलों के कन्वेनर
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश महासचिव हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने कारी ताहिर बेग को हरदोई, शाहजहांपुर और उन्नाव जिले की कमेटियों की जिम्मेदारी देते हुए कन्वेनर बनाया। कारी ताहिर ने कहा कि जल्द ही शाहजहांपुर व उन्नाव में निष्क्रिय हो चुकीं जमीयत को पुन: सक्रिय करेंगे।