फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की तैनाती में जिले में शासनदेशों से खिलवाड़: जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में सफाईकर्मियों की तैनाती शासनादेशों के विपरीत है। राजस्व ग्रामों में होने के बजाए सफाई कर्मी ग्राम पंचायतों में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों को राजस्व ग्राम में तैनात किए जाने के आदेश शासन से हैं, परंतु जनपद में सफाई कर्मियों की तैनाती ग्राम पंचायत स्तर पर की गई है। इसमें कई मजरे व कई स्कूल हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत एवं मजरों की सफाई के साथ-साथ विद्यालयों की सफाई का कार्य अतिरिक्त लिया जा रहा है।
इससे सफाई कर्मचारियों का मानसिक व शारीरिक शोषण हो रहा है। उन्होंने विद्यालयों की सफाई से मुक्ति दिलाई जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि निदेशक के प्रस्ताव के अनुसार सफाई कर्मियों की पदोन्नति न्याय पंचायत स्तर पर सफाई नायक, द्वितीय पदोन्नति विकास खंड स्तर पर सफाई पर्यवेक्षक व तीसरी पदोन्नति सफाई निरीक्षक के रूप में की जाए। इस मौके पर संजय कुमार, किशन कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, सोनू सांडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें