फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाती, विदेश से आने वाले खुद दें सूचना, नहीं तो होगी हत्या के प्रयास की रिपोर्ट, पुलिस हुई सख्त

Tue, 07 Apr 2020 02:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना के डर से मास्क पहने लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही पुलिस भी सख्त हो गई है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी जो विदेश से आए हैं या निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए हैं या कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमातियों के संपर्क में रहे हैं और पुलिस प्रशासन को सूचना नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी वजह से भविष्य में कोई कोरोना संक्रमित होता है और उसकी मौत होती है तो इनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस संबंध में आईजी रेंज ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दे दिए हैं। कानपुर में अब तक 119 तब्लीगी जमातियों की शिनाख्त हो चुकी है।

 
विज्ञापन

इसके अलावा औरैया व इटावा के कुल 24 जमातियों को क्वारंटीन किया जा चुका है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लगातार थानेवार एनाउंसमेंट करवा रही है। ताकि जो लोग विदेश से आए हैं या निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए हैं, उनकी मेडिकल जांच कराई जा सके।

आईजी ने बताया कि कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, इटावा और फर्रुखाबाद जिले के एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि एलआईयू की मदद से जमातियों के बारे में जानकारी जुटाएं। पुलिस प्रशासन को सूचना दिए बगैर छिपकर रहने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी ऐसा ही निर्देश जारी किया था तब 52 जमाती खुद सामने आए थे।

दो दिन में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं
आईजी ने बताया कि क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी बेहद जरूरी है ताकि कोरोना संदिग्ध भाग न सकें। इसके लिए सभी सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए थे। कई जगहों पर अभी भी कैमरे नहीं लगे हैं। सोमवार को उन्होंने सभी एसपी को पत्र लिखकर दो दिन में क्वारंटीन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें