फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की लाश रखकर हमीरपुर रोड पर लगाया जाम, मुआवजे के लिए नारेबाजी और हंगामा

Tue, 18 Oct 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रा का शव सड़क पर रखकर रोते बिलखते उसके परिजन एवं जाम लगाकर बैठे उसके स्कूली दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद गुस्साए उसके परिजनों और दोस्तों ने हमीरपुर रोड जाम कर दिया। इस दौरान छात्रा का शव रखकर हंगामा और नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को उठवाया और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन

पहाड़पुर निवासी ट्रक चालक विनोद श्रीवास्तव की बेटी दिव्यांशी (16) क्षेत्र के एक कालेज में 11वीं की छात्रा थी। वह तौदकपुर रोड स्थित एक कोचिंग में भी पढ़ने जाती थी। शाम को कोचिंग से लौटते समय हादसा हो गया। दिव्यांशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। एसओ जयवीर सिंह यादव ने बताया कि विनोद की तरफ से तहरीर लेकर ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार की दोपहर छात्रा की लाश रखकर उसके स्कूली दोस्तों ने हंगामा किया और मुआवजे की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें