फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, जाम

विज्ञापन
रूरा में नगर पंचायत कार्यालय के पास पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे के मुख्य मार्ग पर आरओबी निर्माण के लिए बने पिलरों की खुदाई के बाद मलबा गड्ढ़ों में भरा गया है। रविवार रात धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली नगर पंचायत कार्यालय के पास अचानक पलट गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सोमवार सुबह ट्राली हटवाई जा सकी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण हो रहा है। कस्बे में पिलर बनाए जा रहे हैं। पिलर तैयार कराने के बाद खोदे गए गड्ढ़े ठीक से दुरुस्त नहीं कराए जा रहे। भारी वाहन निकलने पर मिट्टी धंसने से अक्सर वाहन फंसते हैं। रविवार की रात को धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली निकलते समय नगर पंचायत कार्यालय के सामने पलट गई। नगर पंचायत की प्रथम तल पर बनी दुकानों में जाने के लिए बनाई गई सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरी रात ट्राली पलटी पड़ी रही। दूसरी तरफ के संकरे रास्ते से वाहन निकल सके। रात में कई बार यातायात प्रभावित हुआ। सोमवार की सुबह कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली को हटाया जा सका।
स्थानीय लोगों को कहना है कि खोदाई के बाद मलबा गड्ढों में ठीक से भरकर रास्ता दुरुस्त नहीं किया गया। राहगीर आए दिन गिरकर चुटहिल होते हैं। पहले भी एक मिक्सर प्लांट वाहन पलट चुका है। सहालग का समय है, और वाहनों के फंसने या पलटने से जाम की स्थिति बनती है। ईओ पवन किशोर ने बताया कि सेतु निगम कर्मियों से मलबा हटाने और पिलर के पास समतलीकरण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें