फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ तक लगी दुकानों से लगा जाम

विज्ञापन
मैथा में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। शुक्रवार को धनतेरस पर शिवली क्षेत्र में सड़कों तक दुकानें लग गई। अतिक्रमण बढ़ने से जाम की समस्या का समाना वाहन सवारों को करना पड़ा। वाहन रुक-रुक कर कस्बे से निकले। राहगीरों को वाहनों के बीच आपाधापी में निकलना पड़ा। मैथा में भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर कस्बे की प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे तक अस्थाई दुकानें लगती हैं। सड़क संकरी होने से जाम की समस्या होती है। गुुरुवार को जाम से वाहन सवारों को रूबरू होना पड़ा था। शुक्रवार को भीड़ बढ़ने पर फुटपाथ तक लगी इन दुकानों से जाम की स्थिति बनी रही।
मैथा, शिवली, बाघपुर, भाऊपुर, बैरी में सड़क पर जाम लगने से दिन में कई बार वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। मैथा में लगभग आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकले। राहगीरों को परेशानी हुई। बाद में पुलिस पहुंची और वाहनों को एक तरफ से निकलवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें