फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: तमंचे से युवक को सीने में मारी गोली, चार पर रिपोर्ट दर्ज, शराब के नशे में हुआ विवाद

Mon, 01 Dec 2025 11:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड की है। 
विज्ञापन
परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई कोतवाली क्षेत्र के तुफैलपुरवा में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई जब दबंगों ने धर्मशाला के पास बैठे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शी इंदिरा नगर निवासी कृष ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्त अनुज के साथ धर्मशाला के पास बैठा था। तभी बम्होरी निवासी सत्तू उर्फ सतेंद्र अपने साथियों विक्रम राजपूत, गोलू राजपूत और गौरव निवासी के साथ बाइक से पहुंचा। आरोपियों ने पहले पास में खड़े अंशुल को गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर सत्तू और गोलू ने अंशुल पर तमंचे से फायर झोंक दिया, लेकिन झुक जाने से वह बच गया। शोर सुनकर अनुज कोरी बीच-बचाव के लिए आगे आया तो सत्तू ने उस पर तमंचा तानते हुए सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर सत्तू उर्फ सतेंद्र, गोलू राजपूत, विक्रम राजपूत और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्दी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें