उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली डेक्कन एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें रविवार को रद्द रहीं। इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी व बरौनी ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को बदले हुए मार्ग से संचालित किया। ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तन की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
झांसी में मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से रेलखंड से गुजरने वाली बांद्रा से बढ़नी जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09043) व गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाले डेक्कन एक्सप्रेस (07076) निरस्त रही। इसके अलावा बरौनी से ग्वालियर व ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल अप और डाउन में बदले मार्ग से संचालित की गई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाली यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है। इसके अलावा पुखरायां, मलासा सेक्शन में ट्रैक मरम्मत होने की वजह से चेन्नई से लखनऊ जाने का चेन्नई एक्सप्रेस स्टेशन पर 25 मिनट अतिरिक्त रोक कर चलाया गई। इससे यात्रियों को परेशान हुई।
झांसी मंडल का जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग और निरस्त किया गया है। काम समाप्त होते ही ट्रेनों का संचालन सही समय से होने लगेगा। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी और अतिरिक्त लाभ मिलेगा।