फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, कई गांवों की बिजली गुल

Fri, 29 May 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक तेज आंधी चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई इलाकों में धूलभरी हवाओं के साथ बारिश भी हुई। बंगरा और रामपुरा क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन तेज आंधी के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन


आंधी का असर सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। आटा, बंगरा, कोंच, जालौन और पहाड़गांव क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में डूब गए। तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट आने और तारों पर पेड़ व टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक बिजली विभाग की टीमें फाल्ट तलाशने में जुटी रहीं।

दिनभर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रात में चली ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से राहत तो मिली, लेकिन अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए और देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। मौसम बदलने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के कारण टीनशेड और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें