यूपी के जालौन में ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहरा रहे दो किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जालौन जिले के उरई में ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहरा रहे दो किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान रोड स्थित कब्रिस्तान के पास शनिवार देर रात झंडा लहराते समय करसान रोड निवासी उवैस (15) व फहीम उर्फ कल्लू (13) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। झुलसने से उवैस की मौत हो गई, फहीम का मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उवैस की मौत से पिता लाल मियां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।