फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दो सगे भाइयों की मौत, एक की हादसे में…तो दूसरे की सदमे से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Sat, 14 Jun 2025 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कोंच कोतवाली क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मौत से हड़कंप मच गया। एक की भाई की हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरे की सदमे से जान चली गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के व्यौना रियासत में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई रामचरण प्रजापत (77) रात में शौचक्रिया के लिए गए था। तभी किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी। सुबह उनकी नातिनों को सड़क किनारे खेतों में लगे तारों पर उनका शव लटका मिला।

विज्ञापन

वहीं, बड़े भाई तुलाराम प्रजापत घटना की जानकारी होते ही मौके पर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी सदमे से मौत हो गई। दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर सीओ पमेश्वर प्रसाद, कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें